पहले स्मृति ने जड़ा सिक्स, फिर अगली ही गेंद पर हाथ से छूटा स्टंप, वीडियो देख फैंस नहीं रोक पाए हंसी

Updated:
विज्ञापन

स्मृति मंधाना (फोटो—सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

द हंड्रेड विमेंस लीग 2026 में स्मृति मंधाना न केवल अपने शानदार प्रदर्शन से बल्कि एक मजेदार वीडियो से भी छाई हुई हैं. प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके साथ हुई एक मजेदार घटना ने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है.

विज्ञापन

Smriti Mandhana Viral Video : द हंड्रेड विमेंस लीग 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहीं स्मृति मंधाना इस बार अपने खेल के साथ-साथ एक मजेदार वीडियो की वजह से भी चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के आधिकारिक हैंडल से साझा किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

विज्ञापन

प्रैक्टिस के दौरान खेला फ्रेंडली मैच

दरअसल, मैच से पहले टीम के प्रैक्टिस सेशन में खिलाड़ियों के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया. इस मुकाबले में एक टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना ने की, जबकि दूसरी टीम की कमान ऋचा घोष के हाथों में थी. टॉस जीतकर मंधाना ने पहले बल्लेबाजी चुनी और चार विकेट का छोटा मुकाबला शुरू हुआ.

Also Read: बर्मिंघम का सुपरस्टार, गैलैक्टिको... रवि शास्त्री ने IPL स्टाइल में किया जूड बेलिंघम का स्वागत, वीडियो वायरल

हवा में उछल गई बैट

वीडियो में दिखता है कि एक रन लेने के बाद सोफी एक्लेस्टोन स्ट्राइक स्मृति को देती हैं. इसके बाद मेग लैनिंग की गेंद पर मंधाना शानदार शॉट खेलते हुए जोरदार सिक्स जड़ देती हैं. लेकिन अगली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में उनके हाथ से बल्ला छूट जाता है. बल्ला दूर जाकर गिरता है और इसी दौरान स्टंप भी उखड़कर हवा में उड़ जाता है. यह नजारा देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

View on Instagram

मजेदार अंदाज में मंधाना सिर्फ एक छक्का लगाने के बाद ही 'स्टंप आउट' हो जाती हैं. इस हल्के-फुल्के पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

तीन मैच में बनाए है 109 रन

अगर द हंड्रेड 2026 में स्मृति के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक तीन मैचों में 109 रन बनाए हैं. पहले मुकाबले में उन्होंने 17 रन बनाए, दूसरे मैच में नाबाद 88 रन की शानदार पारी खेली, जबकि तीसरे मैच में वह सिर्फ 4 रन बना सकीं. वहीं, ऋचा घोष ने तीन मैचों में 19 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए हैं. स्मृति की शानदार बल्लेबाजी के साथ यह मजेदार वीडियो भी अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read: धोनी के घर से एक साथ कार में रांची की सड़कों पर बाहर निकले ऋषभ पंत, वायरल हुआ वीडियो


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola