ePaper

शहरयार खान ने वकार से माफी मांगी

Updated at : 05 Apr 2016 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
शहरयार खान ने वकार से माफी मांगी

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस्तीफा दे चुके पाकिस्तान के मुख्य कोच वकार यूनिस से भारत में हुए आईसीसी विश्व टी20 में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन पर उनकी गोपनीय रिपोर्ट मीडिया में लीक होने के लिए माफी मांगी है. पीसीबी प्रमुख शहरयार खान ने पुष्टि की कि वह कल वकार से मिले […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस्तीफा दे चुके पाकिस्तान के मुख्य कोच वकार यूनिस से भारत में हुए आईसीसी विश्व टी20 में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन पर उनकी गोपनीय रिपोर्ट मीडिया में लीक होने के लिए माफी मांगी है. पीसीबी प्रमुख शहरयार खान ने पुष्टि की कि वह कल वकार से मिले और उनसे माफी मांगी.

शहरयार ने कहा, ‘‘वकार भले ही राष्ट्रीय टीम के साथ वांछित नतीजे नहीं दे पाया हो लेकिन वह हमारे शीर्ष खिलाडियों में शामिल है और क्रिकेट में उसका दर्जा बड़ा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसकी गोपनीय रिपोर्ट बोर्ड से मीडिया में लीक हुई.” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने वकार से माफी मांगी और जब उसने बताया कि उसने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है तो उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola