ePaper

भारत से हार के बाद वकार यूनिस ने देश से माफी मांगी, इस्तीफे के लिये तैयार

Updated at : 29 Mar 2016 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
भारत से हार के बाद वकार यूनिस ने देश से माफी मांगी, इस्तीफे के लिये तैयार

लाहौर : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच वकार यूनिस ने आज कहा कि वह आईसीसी विश्व टी20 में टीम के लचर प्रदर्शन के लिये देश से माफी मांगते हैं और अपने पद से इस्तीफा देने के लिये तैयार हैं. पाकिस्तान ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में नाकाम रहा था. उसे इस बीच चिर प्रतिद्वंद्वी […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच वकार यूनिस ने आज कहा कि वह आईसीसी विश्व टी20 में टीम के लचर प्रदर्शन के लिये देश से माफी मांगते हैं और अपने पद से इस्तीफा देने के लिये तैयार हैं. पाकिस्तान ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में नाकाम रहा था.

उसे इस बीच चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों भी छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. वकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं देश से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं.” इस दिग्गज तेज गेंदबाज को 2014 में दोबारा कोच बनाया गया था और उनका अनुबंध मई में समाप्त हो रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि टीम हित में वह अपना पद छोड़ने के लिये भी तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यदि मेरे हटने से चीजों में सुधार होता है तो मैं इसमें जरा भी देर नहीं करुंगा.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola