वकार यूनिस ने टीम के प्रदर्शन पर पीसीबी को रिपोर्ट सौंपी
Updated at : 29 Mar 2016 10:29 AM (IST)
विज्ञापन

कराची : आलोचनाओं के शिकार पाकिस्तान के मुख्य कोच वकार यूनिस ने हाल की कुछ श्रृंखलाओं में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर अपनी रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान को सौंप दी.सूत्रों के अनुसार वकार ने टीम के खिलाड़ियों पर काफी कड़ी रिपोर्ट दी है. एक सूत्र ने बताया, ‘‘वकार ने टीम […]
विज्ञापन
कराची : आलोचनाओं के शिकार पाकिस्तान के मुख्य कोच वकार यूनिस ने हाल की कुछ श्रृंखलाओं में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर अपनी रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान को सौंप दी.सूत्रों के अनुसार वकार ने टीम के खिलाड़ियों पर काफी कड़ी रिपोर्ट दी है.
एक सूत्र ने बताया, ‘‘वकार ने टीम के खिलाडियों पर कडी रिपोर्ट दी है और कहा है कि अधिकांश खिलाडी कोच की रणनीति को अमलीजामा पहनाने में नाकाम रहेौ” उन्होंने कहा, ‘‘वकार ने विशिष्ट रुप से कहा है कि कुछ खिलाडी कडी मेहनत करने या कोचिंग स्टाफ के सुझावों को लागू करके उन्हें सहयोग देने के इच्छुक नहीं थे.” सूत्र ने कहा कि कोच साथ ही शाहिद अफरीदी की कप्तानी से भी खुश नहीं थे.
उन्होंने कहा, ‘‘वकार ने शाहिद अफरीदी के कप्तानी कौशल और उनके कुछ फैसलों पर भी सवाल उठाया है. कुल मिलाकर मुख्य कोच स्पष्ट तौर पर खिलाडियों से खुश नहीं हैं” पीसीबी प्रमुख ने यह रिपोर्ट तथ्य अन्वेषण समिति को सौंप दी है जिसका गठन एशिया कप और विश्व टी20 के अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ पूर्व की श्रृंखलाओं में टीम के लचर प्रदर्शन की जांच के लिए किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




