ePaper

टी-20 विश्वकप : भारत न्यूजीलैंड मैच के लिए गूगल ने बनाया डूडल

Updated at : 15 Mar 2016 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
टी-20 विश्वकप : भारत न्यूजीलैंड मैच के लिए गूगल ने बनाया डूडल

नागपुर : टी-20 विश्वकप के महामुकाबले में आज यहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. इस मैच को लेकर लोगों का रोमांच इतना अधिक है कि गूगल ने डूडल बनाकर इस रोमांच को साझा इंगित किया है. डूडल में काले और नीले बैट के बीच क्रिकेट बॉल को प्रदर्शित किया गया है. काला बैट न्यूजीलैंड […]

विज्ञापन

नागपुर : टी-20 विश्वकप के महामुकाबले में आज यहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. इस मैच को लेकर लोगों का रोमांच इतना अधिक है कि गूगल ने डूडल बनाकर इस रोमांच को साझा इंगित किया है.

डूडल में काले और नीले बैट के बीच क्रिकेट बॉल को प्रदर्शित किया गया है. काला बैट न्यूजीलैंड का प्रतीक है, तो नीला भारत का. इस डूडल में यह भी बताया गया है कि आज न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम से भिड़ेंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से टी-20 मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार सात मैच जीत चुकी है अगर वह आज का मैच जीतती है, तो यह नया रिकॉर्ड होगा. हालांकि न्यूजीलैंड की टीम भी शानदार फॉर्म में है और अगर टीम इंडिया उन्हें हल्के में लेती है, तो वह उसके लिए परेशानी का सबब बन सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola