अफरीदी के पास बड़ी ट्राफी जीतने का आखिरी मौका : वकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2016 10:48 PM
कराची : पाकिस्तान के मुख्य कोच वकार यूनिस का मानना है कि भारत में होने वाला आईसीसी विश्व टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी के पास बड़ा खिताब जीतने का अंतिम मौका है. पाकिस्तान सरकार से राष्ट्रीय टीम के भारत रवाना होने की पीसीबी को स्वीकृति मिलने के कुछ समय बाद वकार ने […]
कराची : पाकिस्तान के मुख्य कोच वकार यूनिस का मानना है कि भारत में होने वाला आईसीसी विश्व टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी के पास बड़ा खिताब जीतने का अंतिम मौका है.
पाकिस्तान सरकार से राष्ट्रीय टीम के भारत रवाना होने की पीसीबी को स्वीकृति मिलने के कुछ समय बाद वकार ने लाहौर में मीडिया से कहा, ‘‘शाहिद अपने करियर के अंतिम पडाव पर है और मुझे लगता है कि उसके पास कोई बडा टूर्नामेंट जीतने का अंतिम मौका है.” पूर्व टेस्ट कप्तान वकार टीम को भारत जाने की स्वीकृति मिलने से राहत महसूस कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छी खबर है क्योंकि हम भारत जाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. हम 19 मार्च को भारत से भिडने को लेकर बेताब हैं.” वकार ने हालांकि स्वीकार किया कि पिछले छह महीने में सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन खराब रहा है.
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले छह महीने में हमारी फार्म गिरती गई लेकिन मुझे लगता है कि विश्व टी20 हमें मजबूत वापसी का शानदार मंच देगा.” वकार को नहीं लगता कि भारत जाने की स्वीकृति मिलने में विलंब का टीम पर असर पडेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










