ePaper

अनिश्चितता का बादल छंटा, धर्मशाला में ही होगा भारत-पाक मैच

Updated at : 08 Mar 2016 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
अनिश्चितता का बादल छंटा, धर्मशाला में ही होगा भारत-पाक मैच

नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व टी20 क्रिकेट मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धर्मशाला में ही होगा. टूर्नामेंट के निदेशक एम वी श्रीधर ने आज यह जानकारी दी. श्रीधर ने गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एम के सिंघला और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘मैच खेला […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व टी20 क्रिकेट मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धर्मशाला में ही होगा. टूर्नामेंट के निदेशक एम वी श्रीधर ने आज यह जानकारी दी. श्रीधर ने गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एम के सिंघला और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘मैच खेला जाएगा. राज्य और केंद्र सरकार भी संपर्क में हैं और सभी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गयी हैं. ‘

पाकिस्तान 19 मार्च को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भारत से भिड़ेगा. राज्य में इसका विरोध हो रहा है. इसमें भूतपूर्व सैनिक भी शामिल हैं. श्रीधर ने हालांकि कहा कि गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बातचीत अब भी अधूरी रही है और कुछ मसले सुलझाने बाकी हैं. श्रीधर बीसीसीआई के क्रिकेट संचालन के महाप्रबंधक भी हैं. उनके साथ आईपीएल भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा इकाई के प्रमुख तथा दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार और कुछ अन्य बीसीसीआई अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया.

हिमाचल प्रदेश सरकार का प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित था. सिंगला ने कहा कि पाकिस्तान के एक आधिकारिक दल ने धर्मशाला का दौरा किया और इस पहाडी शहर के स्टेडियम और होटल में सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया. सिंगला ने कहा कि कांगडा जिला मजिस्ट्रेट और स्थानीय पुलिस महानिदेशक ने खिलाडियों और मैच स्थल की पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया है.

धर्मशाला के अलावा पाकिस्तान की टीम दो मैच, न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 मार्च को और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 मार्च को पंजाब के मोहाली में खेलेगी. पाकिस्तानी टीम 16 मार्च को कोलकाता में भी एक मैच खेलेगी. पाकिस्तानी अधिकारियों का दल टूर्नामेंट के दौरान टीम के लिये की गयी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये कल भारत पहुंची थी.

* पाक सुरक्षा दल ने हालात का लिया जायजा

पाकिस्तान के दो सदस्यीय दल ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को होने वाले विश्व टी20 मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसके तुरंत बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के कार्यालय में शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की.

* हिमाचल सरकार ने असमर्थता जतायी थी

पाकिस्तान को विश्व टी20 में अपने अभियान की शुरुआत 16 मार्च को क्वालीफायर के खिलाफ करनी है जबकि 19 मार्च को उसका सामना भारत से होगा. इस मैच पर अनिश्चितता के बादल उस समय छा गए जब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले के बाद लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मैच स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola