जसप्रीत बुमरा को मिली कप्तान धौनी से वाहवाही, कहा, डेथ ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन

Updated at : 02 Mar 2016 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
जसप्रीत बुमरा को मिली कप्तान धौनी से वाहवाही, कहा, डेथ ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन

मीरपुर : ‘डैथ ओवरों’ के सक्षम गेंदबाज के तौर पर उभरने से भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने राहत की सांस ली है जिन्होंने कहा है कि गुजरात का यह गेंदबाज नयी गेंद से भी उतना ही प्रभावी है. धौनी ने बुमरा की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ जसप्रीत नयी गेंद से भी बेहतरीन गेंदबाजी […]

विज्ञापन

मीरपुर : ‘डैथ ओवरों’ के सक्षम गेंदबाज के तौर पर उभरने से भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने राहत की सांस ली है जिन्होंने कहा है कि गुजरात का यह गेंदबाज नयी गेंद से भी उतना ही प्रभावी है. धौनी ने बुमरा की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ जसप्रीत नयी गेंद से भी बेहतरीन गेंदबाजी करता है. डैथ ओवरों में उसने हमें काफी राहत दी है. लोगों को हालांकि यह समझना होगा कि वह रन भी देगा. अभी तक उसने नयी गेंद और डैथ ओवरों में हमारे लिए अच्छी गेंदबाजी की है.’

उन्होंने कहा ,‘‘ डैथ गेंदबाजी में आप आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 12 रन नहीं दे पाते. कई बार 20 – 22 रन भी पड़ते हैं. इस तरह के प्रारुप में यह चलता है.’ इससे पहले हार्दिक पंड्या को ‘गेम चेंजर’ बताने वाले धौनी ने कहा कि उसकी मौजूदगी से टीम में जरूरी संतुलन बना है. उन्होंने कहा ,‘‘ यह प्रारुप पंड्या को रास आता है क्योंकि वह हरफनमौला है. हरफनमौला गेंद और बल्ले दोनों के जौहर दिखा सकते हैं और एक में नाकाम रहने पर दूसरे में भरपाई कर सकते हैं.

यही वजह है कि टीम अब अधिक संतुलित लग रही है. आपके पास तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर हैं. इनके अलावा अनियमित गेंदबाज रैना और युवराज भी है.’ युवराज ने कल 18 गेंद में 35 रन बनाये जिससे कप्तान काफी खुश हैं.धौनी ने कहा ,‘‘ जहां तक युवी की बल्लेबाजी का सवाल है , मैंने पहले ही कहा है कि वह जितना ज्यादा समय क्रीज पर बितायेगा उतना ही बेहतर होगा. उसका रवैया बहुत अच्छा रहा है. उसने बड़े शाट खेलने से पहले इंतजार किया.

उसने कल दिखाया कि वही खिलाड़ी है जो अपनी मर्जी से छक्के भी लगा सकता है. यदि वह ऐसे ही खेलता रहा तो विश्व कप से पहले बेहतरीन स्थिति में होगा.’ विराट कोहली ने भी अर्धशतक जमाकर भारत को श्रीलंका पर पांच विकेट से जीत दिलाई. धौनी ने कहा ,‘‘ विराट हमेशा से जीत में योगदान देना चाहता रहा है. वह 80 रन पर भी आउट हो जायेगा तो वही खिलाड़ी होगा जो 100 रन बनाना चाहता था. टीम अगर उसके 80 रन से जीतती है तो उसे खुशी होती है. मैं जानता हूं कि 70 – 80 रन को शतक में बदलना कितना अहम है.

यह सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि टीम के लिए भी अच्छा है.’ धौनी ने स्वीकार किया कि पिच पिछले दो मैचों की तरह तेज गेंदबाजों की मददगार नहीं थी. उन्होंने कहा ,‘‘ पहले दो मैचों में विकेट तेज गेंदबाजों की मददगार थी. यह पिच उतनी मददगार नहीं थी लेकिन बल्लेबाजों को कुछ परेशानी जरूर हुई. यदि तेज गेंदबाज सही दिशा में गेंद डाले तो बल्लेबाजों को मुश्किलें आ रही थी और दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने ऐसा ही किया.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola