भारत ने पाक को चटाई धूल, यहां फूटे पटाखे पडोसी मुल्क में फूटे टीवी सेट

Updated at : 28 Feb 2016 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने पाक को चटाई धूल, यहां फूटे पटाखे पडोसी मुल्क में फूटे टीवी सेट

नयी दिल्ली/कराची : अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन और फिर विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप मुकाबले में धूल चटाई जिसका असर पड़ोसी मुल्क में साफ देखा गया. यहां खेल प्रशंसकों ने अपने देश के खिलाडियों को जमकर कोसा और पाकिस्तान की हार के बाद गुस्सा अपने टीवी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/कराची : अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन और फिर विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप मुकाबले में धूल चटाई जिसका असर पड़ोसी मुल्क में साफ देखा गया. यहां खेल प्रशंसकों ने अपने देश के खिलाडियों को जमकर कोसा और पाकिस्तान की हार के बाद गुस्सा अपने टीवी सेट पर निकाला. भारत में इस जीत के बाद खूब पटाखे फूट रहे थे.

पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों और पूर्व खिलाडियों ने एशिया कप टी-20 मैच में कल यहां चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ राष्ट्रीय टीम की हार पर निराशा और नाराजगी जताई है. पाकिस्तान के सबसे बडे शहर कराची में कल विभिन्न जगहों पर जाइंट स्क्रीन पर मैच देखने के लिए जुटे प्रशंसक इस हार से काफी निराश और नाराज हुए. टेलीविजन चैनलों पर कुछ प्रशंसकों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और खिलाडियों के खिलाफ नारे लगाते और उन्हें बाहर करने की मांग करते हुए दिखाया गया जबकि देश के कुछ अन्य हिस्सों में निराश प्रशंसकों ने अपने टेलीविजन तोड दिए.

खबरों के अनुसार पंजाब के कुछ हिस्सों में नाराज प्रशंसकों ने कप्तान शाहिद अफरीदी और अन्य खिलाडियों के पुतले और पोस्टर जलाए. प्रशंसक इस बात से भी अधिक नाराज हो गए कि अफरीदी ने कहा कि भारत के खिलाफ शिकस्त बहुत बडी बात नहीं है और पाकिस्तान टीम वापसी कर सकती है. एक नाराज पूर्व टेस्ट खिलाडी सिकंदर बख्त ने जियो न्यूज चैनल से कहा, ‘‘बहाने बनाना बंद करो और क्रिकेट खेलना शुरु करो. तुम बच्चे नहीं हो.’

बख्त ने कहा, ‘‘अरे भाई क्रिकेट तो खेलो और प्रदर्शन करो. खेलते रहो. संन्यास मत लो लेकिन प्रदर्शन तो करो.’ पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद यूसुफ और तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने भी विश्व टी20 के बाद संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार करने के बयान के लिए अफरीदी को लताडा. यूसुफ ने कहा कि वह हमेशा से कहते आए हैं कि पाकिस्तानी बल्लेबाज मुश्किल पिचों पर खेलने के लिए तकनीकी रुप से कमजोर हैं और कल यह दोबारा साबित हुआ.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विराट कोहली ने दिखाया कि इस तरह की पिचों पर कैसे खेला जाता है. बताइए कि हमारे बल्लेबाज किस अच्छी गेंद पर आउट हुए. हमारे बल्लेबाज सिर्फ बल्लेबाजी की अनुकूल पिचों पर खेल सकते हैं.’ यूसुफ ने खराब प्रदर्शन के लिए कोचिंग स्टाफ को जिम्मेदार ठहराने से भी इनकार कर दिया. एक अन्य पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताई जबकि टेस्ट टीम के कप्तान मिसबाह उल हक ने कहा कि पाकिसतान को अपनी रणनीति में सुधार करने की जरुरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola