फिक्सिंग के दोषी पाक क्रिकेटर आमिर की वापसी से खुश हैं कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2016 4:29 PM
विज्ञापन
मीरपुर : क्रिकेट पंडित अभी तक पसोपेश में है कि पाकिस्तान के दोषी स्पाट फिक्सर मोहम्मद आमिर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने की अनुमति देनी चाहिए थी कि नहीं लेकिन भारतीय उप कप्तान विराट कोहली इस प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज की उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी की खबर से ‘खुश’ हैं. वर्ष 2010 में इंग्लैंड दौरे […]
विज्ञापन
मीरपुर : क्रिकेट पंडित अभी तक पसोपेश में है कि पाकिस्तान के दोषी स्पाट फिक्सर मोहम्मद आमिर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने की अनुमति देनी चाहिए थी कि नहीं लेकिन भारतीय उप कप्तान विराट कोहली इस प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज की उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी की खबर से ‘खुश’ हैं.
वर्ष 2010 में इंग्लैंड दौरे के दौरान स्पाट फिक्सिंग में लिप्त होने के बाद आमिर को पांच साल के लिये प्रतिबंधित किया गया था. उन्होंने निलंबन कार्यकाल पूरा करने के बाद इस साल वापसी की है. जब कोहली से पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आमिर की वापसी के बारे में बात की. कोहली ने कहा, ‘‘मुझे पाकिस्तान के खिलाफ खेलने में कुछ भी अलग नहीं लगता. वही क्रिकेट होता है.
मैं सभी प्रतिद्वंद्वियों को एक ही नजर से देखता हूं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच निश्चित रुप से प्रतिस्पर्धी होते हैं. लोग भले ही उत्साही हो जाते हों लेकिन खिलाडियों के लिये यह मैच वैसा ही होता है जैसा किसी अन्य टीम के खिलाफ. मैं आमिर की वापसी से खुश हूं, यह देखकर अच्छा लगता है कि उसे अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने इससे सीख लेकर खुद को ठीक किया. ” कोहली उन कुछ गैर पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्होंने आमिर की वापसी का स्वागत किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










