साउथ अफ्रीका ने T20 WC का बदला लिया, कीवी टीम को 7 विकेट से दी मात

साउथ अफ्रीका ने जीता पहला टी20, Pic- Social Media/X
SA vs NZ: पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम मात्र 91 रन पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका ने 16.4 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.
Highlights
SA vs NZ: साउथ अफ्रीका की टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत शानदार तरीके से की है. रविवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को आसानी से 7 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली है. मैच में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने बेहतरीन खेल दिखाया.
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई. पूरी टीम 14.3 ओवर खेलकर केवल 91 रन के स्कोर पर सिमट गई. न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंच सका. अनुभवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए. नीशम ने अपनी 21 गेंद की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया. कप्तान मिचेल सेंटनर ने 19 गेंद में 15 रन और कोल मैककोन्ची ने 11 गेंद में 15 रन बनाए. बेवन जैकब्स ने भी सात गेंद में 10 रन का योगदान दिया. इन सभी खिलाड़ियों को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन कोई भी इसे बड़े स्कोर में नहीं बदल सका.
मोकोएना और अन्य गेंदबाजों का कमाल
साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने पूरे मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी. टीम के लिए अपना पहला टी20 मैच खेल रहे 19 साल के नकोबानी मोकोएना ने सबसे शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 26 रन देकर तीन कीमती विकेट अपने नाम किए. मोकोएना के अलावा बाकी गेंदबाजों ने भी उनका अच्छा साथ दिया. तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी ने 14 रन देकर दो विकेट लिए. ओटनील बार्टमैन ने 22 रन देकर दो और कप्तान केशव महाराज ने 25 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया.
एस्टरहुइजेन की नाबाद पारी से मिली जीत
साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 92 रन का छोटा लक्ष्य मिला था. विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन ने एक छोर मजबूती से पकड़े रखा और टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. उन्होंने 48 गेंद का सामना करते हुए 45 रन की शानदार नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और दो बेहतरीन छक्के लगाए. साउथ अफ्रीका की टीम ने 16.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मैच जीत लिया.
डेब्यू मैच में मोकोएना बने हीरो
अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में तीन विकेट लेने वाले युवा गेंदबाज नकोबानी मोकोएना को प्लेयर ऑफ द मैच का इनाम मिला. मैच के बाद मोकोएना बहुत खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि पहले गेम में ही मौका मिलना उनके लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा. उन्होंने बताया कि शुरुआत के दो ओवर उनके लिए अच्छे नहीं थे और उन्हें लगा था कि आज कोई विकेट नहीं मिलेगा. मोकोएना ने आगे कहा कि मैदान के हालात गेंदबाजों के पक्ष में थे. पिच से मदद मिल रही थी और उन्होंने अपनी धीमी गति की गेंदों का सही से इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि इस मैच में खेलकर उन्हें बहुत मजा आया.
ये भी पढ़ें-
गौतम गंभीर ने खोला राज, संजू सैमसन को टीम में क्यों मिली जगह?
भारत का DNA चैंपियन वाला और हमारा… पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी टीम को लताड़ा
तोड़ियों मत… ऋषभ पंत ने आयुष बडोनी को दिया अपना बैट, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




