तोड़ियों मत… ऋषभ पंत ने आयुष बडोनी को दिया अपना बैट, वीडियो वायरल

Updated at : 15 Mar 2026 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Rishabh Pant Give bat to Ayush Badoni

ऋषभ पंत और आयुष बडोनी, Pic- Screenshot/LSG (Instagram)

Rishabh Pant Give bat to Ayush: 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल सीजन 19 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने तैयारी तेज कर दी है. कप्तान ऋषभ पंत ने कैंप जॉइन कर लिया है. उनका एक वीडियो वायरल है जिसमें वह आयुष बडोनी को अपना खास बैट दे रहे हैं. साथ ही टीम की नई जर्सी भी लॉन्च हुई है.

विज्ञापन

Rishabh Pant Give bat to Ayush: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वे सीजन (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस इवेंट के शुरू होने से पहले सभी टीमों ने अपनी अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी भी नेट्स पर काफी पसीना बहा रहे हैं. लेकिन इसी दौरान ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. 

लखनऊ के कैंप में कप्तान पंत मौजूद

लखनऊ सुपर जायंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी टीम का ट्रेनिंग कैंप जॉइन कर लिया है. पंत ने नेट्स पर बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास भी शुरू कर दिया है. उनके आने से टीम के बाकी सदस्यों का उत्साह काफी ज्यादा हो गया है. लखनऊ की टीम इस बार एक नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी. पंत अपनी कप्तानी में टीम को पहली बार चैंपियन बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. कोच और सपोर्ट स्टाफ भी पंत के साथ मिलकर रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं.

बडोनी को दिया अपना बैट

लखनऊ टीम मैनेजमेंट ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ऋषभ पंत अपने साथी आयुष बडोनी को अपना एक खास बैट देते हुए दिखाई दे रहे हैं. बैट देते समय पंत बडोनी से कहते हैं कि तोडियो मत यह, बहुत अच्छा बैट है. आपको बता दे कि पंत और बडोनी दोनों ही घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम से खेलते हैं. दोनों ने दिल्ली के लिए कई मैच एक साथ खेले हैं. पंत अनुभव में आयुष बडोनी के सीनियर हैं. दोनों के बीच शानदार तालमेल इस वीडियो में साफ नजर आता है.

लखनऊ का लोगो और जर्सी बदले

आईपीएल के इस 19वे सीजन से पहले लखनऊ टीम ने अपनी पहचान में एक अहम बदलाव किया है. मैनेजमेंट ने टूर्नामेंट के लिए अपना नया लोगो और नई जर्सी लॉन्च कर दी है. लखनऊ ने अपने नए लोगो में ‘हाथी’ को शामिल किया है, जिसे ताकत का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा टीम की नई जर्सी लाल और नीले रंग के कॉम्बिनेशन से बनी है. लाल और नीले रंग की यह जर्सी सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. टीम को पूरी उम्मीद है कि ये नए बदलाव उनके लिए लकी साबित होंगे.

28 मार्च से होगा क्रिकेट का रोमांच

आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को तय किया गया है. यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमे इस मैच के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं. फैंस को पहले ही दिन एक शानदार टक्कर देखने की उम्मीद है. सभी भारतीय क्रिकेटर्स अपनी अपनी टीमों के साथ शामिल हो चुके हैं. विदेशी क्रिकेटर्स भी भारत पहुंच चुके हैं. टूर्नामेंट के लिए सभी स्टेडियम भी पूरी तरह से तैयार कर लिए गए हैं. बोर्ड ने मैचों के सफल आयोजन के लिए खास इंतजाम किए हैं.

ये भी पढ़ें-

12 करोड़ की फरारी के मालिक बने हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका संग ड्राइव का वीडियो वायरल

पाक और बांग्लादेश विवाद पर जय शाह का पहला बयान, बोले- आईसीसी से ऊपर कोई नहीं

वंशिका के हुए कुलदीप यादव, शादी में तिलक और चहल ने जमाया रंग, देखें वीडियो

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola