वंशिका के हुए कुलदीप यादव, शादी में तिलक और चहल ने जमाया रंग, देखें वीडियो

तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल का डांस हुआ वायरल, Pic- Screenshot/Viral Video
Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में शादी कर ली है. इस शादी में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और सुरेश रैना जैसे कई क्रिकेटर शामिल हुए. शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा.
Highlights
Kuldeep Yadav Wedding: स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने नए जीवन की शुरुआत कर ली है. कुलदीप ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी की. यह शादी उत्तराखंड के मसूरी में द सेवॉय होटल में हुई. इस कार्यक्रम में क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम शामिल हुए. इसके साथ ही शादी के बाद तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल का डांस काफी वायरल हो रहा है.
शादी में पहुंचे कई बड़े क्रिकेट स्टार्स
मसूरी में हुई इस शादी में टीम इंडिया के मौजूदा और पूर्व खिलाडी पहुंचे. भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी इस मौके पर मौजूद रहे. बल्लेबाज रिंकू सिंह अपनी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज के साथ शादी से कुछ दिन पहले ही मसूरी पहुंच गए थे. इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ भी अपने परिवार के साथ 14 मार्च की सुबह मसूरी पहुंचे. बारात में रैना और रिंकू ने जमकर डांस किया.
यह भी पढ़ें- एक दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, क्रिकेटर्स ने शादी में जमाया रंग, देखें वीडियो
तिलक वर्मा और चहल का डांस हुआ वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कुलदीप की शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा तिलक वर्मा के डांस की हो रही है. एक वीडियो में तिलक ढोल पर बैठकर डांस करते दिख रहे हैं. एक अन्य वीडियो भी सामने आया है जिसमें तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल दूल्हे कुलदीप के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. तिलक भी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य थे.
17 मार्च को लखनऊ में होगा रिसेप्शन
मसूरी में शादी के कार्यक्रम पूरे होने के बाद 17 मार्च को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा रिसेप्शन रखा जाएगा. इस रिसेप्शन में खेल और अन्य क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों के आने की उम्मीद है. शादी के बाद कुलदीप को आईपीएल में हिस्सा लेना है. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते हैं.
पिछले साल हुई थी सगाई
कुलदीप और वंशिका दोनों कानपुर के रहने वाले हैं. वंशिका ने अपनी स्कूल की पढ़ाई कानपुर से ही पूरी की है. फिलहाल वंशिका भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं. इन दोनों ने 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम में सगाई की थी. पहले इनकी शादी नवंबर 2025 में तय हुई थी, लेकिन वर्ल्ड कप के कारण इसे टाल दिया गया था.
ये भी पढ़ें-
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, पीटरसन ने छोड़ा मेंटर पद, इस किरदार में आएंगे नजर
IPL 2026 में मचेगा धामाल! बल्ले से आग उगलने की तैयारी कर रहे धोनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










