भारत का DNA चैंपियन वाला और हमारा… पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी टीम को लताड़ा

Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम, Pic- PTI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rashid Latif Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खराब खेल पर राशिद लतीफ भड़क गए हैं. उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि चैंपियन बनना टीम इंडिया के डीएनए में है. वहीं पाकिस्तान नॉकआउट से पहले ही बाहर हो जाता है. लतीफ ने पीसीबी को भी एक कमजोर बोर्ड बताया.

विज्ञापन

Rashid Latif Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सफर सुपर 8 में ही खत्म हो गया. इसके बाद से टीम की लगातार आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने अपनी टीम और बोर्ड को आड़े हाथों लिया है. लतीफ ने भारत और पाकिस्तान की टीमों के प्रदर्शन की तुलना की है. उनका कहना है कि चैंपियन बनना भारत के डीएनए में है, जबकि नॉकआउट से पहले बाहर हो जाना पाकिस्तान का डीएनए बन चुका है.

विज्ञापन

पाकिस्तान सुपर 8 से हुआ बाहर

8 मार्च को खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का खेल बहुत साधारण रहा. टीम सुपर 8 राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई. टूर्नामेंट में टीम को भारत और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों से हार झेलनी पड़ी. साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से पाकिस्तान की टीम किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई है. इसी खराब खेल को लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी नाराज हैं.

जीतने और हारने का DNA 

लतीफ ने दोनों देशों के खेल पर सीधा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत का डीएनए ट्रॉफी जीतना है. टीम इंडिया का डीएनए फाइनल मैच खेलना और वहां जीत दर्ज करना है. दूसरी तरफ, उन्होंने अपनी टीम पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान का डीएनए अब नॉकआउट मैचों से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाना बन गया है.

10 साल की मेहनत का नतीजा है टीम इंडिया

राशिद लतीफ ने भारतीय टीम की तारीफ में कहा कि भारत रातों रात चैंपियन नहीं बना है. यह टीम इंडिया की पिछले 10 से 15 साल की मेहनत का नतीजा है. उनके मुताबिक, टॉस हारने के बाद भी भारतीय बल्लेबाज 250 रन का स्कोर बना देते हैं. भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है. भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला और टी20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर कब्जा जमाया है.

PCB एक कमजोर क्रिकेट बोर्ड

खराब खेल के साथ लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने पीसीबी को एक कमजोर बोर्ड बताया. पूर्व कप्तान का मानना है कि बोर्ड अपने खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट को सही तरीके से मैनेज नहीं कर पा रहा है. उन्होंने कहा कि एक सही कॉन्ट्रैक्ट में इनाम और जुर्माने दोनों की जानकारी साफ होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-

तोड़ियों मत… ऋषभ पंत ने आयुष बडोनी को दिया अपना बैट, वीडियो वायरल

12 करोड़ की फरारी के मालिक बने हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका संग ड्राइव का वीडियो वायरल

पाक और बांग्लादेश विवाद पर जय शाह का पहला बयान, बोले- आईसीसी से ऊपर कोई नहीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola