दीपिका ने कोहली से कहा, Welcome to the family

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2016 5:29 PM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड कलाकारों और क्रिकेटरों के बीच रिश्‍ता काफी पुरानी है. भारतीय क्रिकेट टीम में कई दिग्‍गज खिलाड़ी हैं जिन्‍होंने बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की. मौजूदा समय में टीम इंडिया के टेस्‍ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा के बीच रिश्‍ता काफी चर्चा में रहा. हालांकि मीडिया में जो खबरें […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड कलाकारों और क्रिकेटरों के बीच रिश्‍ता काफी पुरानी है. भारतीय क्रिकेट टीम में कई दिग्‍गज खिलाड़ी हैं जिन्‍होंने बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की. मौजूदा समय में टीम इंडिया के टेस्‍ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा के बीच रिश्‍ता काफी चर्चा में रहा. हालांकि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं उसके अनुसार दोनों के बीच ब्रेकअप हो चुका है.

https://twitter.com/deepikapadukone/status/699833259832676352

इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने विराट कोहली को ट्विटर पर Welcome to the family मैसेज किया. इसका जवाब भी कोहली ने दिया और लिखा धन्‍यवाद. अब इसका मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए की कोहली बॉलीवुड में किसी फिल्‍म में नजर आने वाले हैं.

दरअसल विराट कोहली कल मशहूर घड़ी कंपनी टिसोट के ब्रांड एंबेसेडर बनाये गये. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कई लोग शामिल थे. कार्यक्रमें में कोहली एक पत्रकार पर बॉलीवुड को लेकर पूछे गये सवाल पर भड़क गये और उसे खरी-खोटी सुना दी.बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जो पहले से टिसोट की ब्रांड एंबेसेडर हैं ने कोहली को ब्रांड एंबेसेडर बनाये जाने पर उनका स्‍वागत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola