मैक्सवेल ने कोहली की आलोचना से किया इनकार
Updated at : 22 Jan 2016 7:35 PM (IST)
विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आज इन रिपोर्ट को खारिज किया कि उन्होंने विराट कोहली की आलोचना की थी. मैक्सवेल ने कहा कि यह ‘पूरी तरह से गलत’ है और ऑस्ट्रेलियाई टीम असल में भारतीय टेस्ट कप्तान से काफी प्रभावित है. दायें टखने में चोट और बायें पैर की मांसपेशियों में […]
विज्ञापन
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आज इन रिपोर्ट को खारिज किया कि उन्होंने विराट कोहली की आलोचना की थी. मैक्सवेल ने कहा कि यह ‘पूरी तरह से गलत’ है और ऑस्ट्रेलियाई टीम असल में भारतीय टेस्ट कप्तान से काफी प्रभावित है.
दायें टखने में चोट और बायें पैर की मांसपेशियों में सूजन के कारण मैक्सवेल का कल पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में खेलना संदिग्ध है और उन्होंने आज सोशल मीडिया के जरिये रिपोर्ट को लेकर सफाई दी.
मैक्सवेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘विषय से हटकर पेश किया गया… मैंने भी उसे (कोहली को) बधाई दी थी कि वह कितना अच्छा खेला और अपनी टीम को जीत की स्थिति में ले गया.” मैक्सवेल ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से भी बात करके कोहली को लेकर अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया.
इस आक्रामक बल्लेबाज ने ‘क्रिकेट.काम.एयू’ से कहा, ‘‘मुझे यह आकलन करने को कहा गया था कि मौजूदा श्रृंखला में बल्ले से कौन दबदबा बना रहा है और मैंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि फिलहाल दुनिया में विराट से बेहतर गेंद को कोई हिट कर रहा है.” उन्होंने कहा, ‘‘वह मैदान पर जो कर सकता है उससे हमारे में से कई प्रभावित हैं और कैनबरा में वह जिस तरह मैच को हमारे से दूर ले जा रहा था उसे रोकना काफी हद तक संभव नहीं था.” मैक्सवेल ने कहा, ‘‘लेकिन आज मैंने देखा कि इसे ऐसे लिखा गया जैसे मैं निजी तौर पर खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक के खेलने के तरीके पर निशाना साध रहा हूं जो पूरी तरह से गलत है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




