सहवाग से क्रिकेट सीखा चार्लोट और डोल्फ
Updated at : 15 Jan 2016 7:31 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने डब्ल्यूडब्ल्यूई डिवास चैंपियन चार्लोट और डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार डोल्फ जिगलर को आज यहां क्रिकेट का शुरुआती गुर सिखाया. सहवाग की मदद उनके दोनों बेटों आर्यवीर और वेदांत ने की. उन्होंने चार्लोट और डोल्फ को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कैचिंग की तकनीक बतायी. डोल्फ और चार्लोट दोनों ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने डब्ल्यूडब्ल्यूई डिवास चैंपियन चार्लोट और डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार डोल्फ जिगलर को आज यहां क्रिकेट का शुरुआती गुर सिखाया. सहवाग की मदद उनके दोनों बेटों आर्यवीर और वेदांत ने की. उन्होंने चार्लोट और डोल्फ को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और कैचिंग की तकनीक बतायी.
डोल्फ और चार्लोट दोनों ने सहवाग की आफ स्पिन के सामने बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठाया. उन्होंने सहवाग के लिये गेंदबाजी भी की. इन दोनों ने ही अच्छा खेल दिखाया क्योंकि वे अमेरिका में बेसबाल और साफ्टबाल खेलते रहे हैं. डोल्फ ने कहा, ‘‘यह बेजोड अनुभव था और हम वीरेंद्र के आभारी है जिन्होंने हमें क्रिकेट खेलने का पहला अनुभव दिलाया. ” डब्ल्यूडब्ल्यूई लाइव इंडिया में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में डोल्फ और चार्लो सहित विश्व हैवीवेट चैंपियन रोमन रीगन्स, बिग शो, डेमोन केन और कई अन्य पहलवान हिस्सा लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




