ePaper

क्रिस गेल पर 7000 डॉलर का जुर्माना, महिला रिपोर्टर से किया था ''फ्लर्ट''

Updated at : 05 Jan 2016 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिस गेल पर 7000 डॉलर का जुर्माना, महिला रिपोर्टर से किया था ''फ्लर्ट''

सिडनी : मेलबर्न रेनेगेड्स ने स्टार सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल पर टीवी पर सीधे प्रसारण के दौरान महिला प्रस्तोता के साथ ‘फ्लर्ट’ करने के लिए 7000 डालर का जुर्माना लगाया गया है. गेल की इस हरकत को ‘पूरी तरह से सीमा रेखा का उल्लंघन’ करार देकर आलोचना की गयी है. आस्ट्रेलियाई बिग बैश टी20 लीग […]

विज्ञापन

सिडनी : मेलबर्न रेनेगेड्स ने स्टार सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल पर टीवी पर सीधे प्रसारण के दौरान महिला प्रस्तोता के साथ ‘फ्लर्ट’ करने के लिए 7000 डालर का जुर्माना लगाया गया है. गेल की इस हरकत को ‘पूरी तरह से सीमा रेखा का उल्लंघन’ करार देकर आलोचना की गयी है.

आस्ट्रेलियाई बिग बैश टी20 लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के गेल ने 15 गेंद में 41 रन बनाने के बाद टेन नेटवर्क की पत्रकार मेल मैकलाघलिन के साथ साक्षात्कार के दौरान उन्हें बाहर जाकर ड्रिंक्स लेने की पेशकश की. गेल ने बाद में कहा कि वह केवल मजाक कर रहे थे. इस साक्षात्कार का सीधा प्रसारण हो रहा था जिसके दौरान उन्होंने महिला पत्रकार से कहा, ‘‘मैं भी यहां आकर आपको साक्षात्कार देना चाहता था,यही कारण है कि मैं यहां हूं.

पहली बार आपकी आंखें देखने आया हूं. उम्मीद करता हूं कि यह मैच जीतने के बाद हम ड्रिंक्स पिएंगे. शरमाओ मत बेबी.’ मैकलाघलिन ने इससे प्रभावित नहीं दिखी और उन्होंने कहा, ‘‘मैं शरमा नहीं रही हूं.’ गेल ने इसके बाद हंसते हुए कहा, ‘‘सॉरी’. क्रिकेट आस्ट्रेलिया और बिग बैश लीग को इसमें कुछ भी मजाकिया नहीं लगा क्योंकि गेल ने बाद में कहा कि वह केवल मजाक कर रहे थे.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने मैकलाघलिन का समर्थन किया और कहा कि कोई भी ‘‘पूरी तरह से सीमा रेखा का उल्लंघन’ करने वाले इस तरह के बयानों का सामना नहीं करना चाहेगा. उन्होंने कहा कि गेल किसी नाइटक्लब में नहीं था और उनका व्यवहार अच्छा नहीं था.

मेलबर्न रेनेगेड्स ने तुरंत ही गेल पर जुर्माना लगाने की घोषणा की. क्लब के सीईओ स्टुअर्ट कोवेंटरी ने कहा कि यह राशि जेन मैकग्रा फाउंडेशन को दान की जाएगी. यह फाउंडेशन मशहूर गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा की पत्नी जेन के नाम पर है जिनका स्तन कैंसर के कारण निधन हो गया था. कोवेंटरी ने मैकलाघलिन और प्रशंसकों से इस घटना के लिए औपचारिक तौर पर माफी भी मांगी. उन्होंने कहा, ‘‘यह सांस्कृतिक उपेक्षा का परिणाम था.

मजाक में ऐसा किया गया. उन्होंने जुर्माना स्वीकार कर लिया है और अब उनका ध्यान शनिवार को होने वाले मैच पर है. ‘ बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने मंगलवार की सुबह माफी भी मांगी लेकिन उन्होंने घटना को मामूली बताया और कहा कि इसे बढ़ा- चढ़ाकर पेश कर दिया गया. गेल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इसमें कुछ भी ऐसा नहीं था जो मेल के प्रति अनुचित या अपमानजनक रहा हो. यदि वह ऐसा सोचती हैं तो मैं वास्तव में उसके लिए माफी मांगता हूं.

यह महज मजाक था. मैच चल रहा था. मनोरंजन हो रहा था और इसे बढ़ा चढ़ाकर पेश कर दिया गया. लेकिन ऐसा होता है. हमें आगे बढ़ना होगा. ‘ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटाफ जैसे क्रिकेटरों के अलावा सोशल मीडिया पर अन्य लोगों ने भी गेल को लताड़ लगायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola