विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे महेंद्र सिंह धौनी, कप्तानी से किया इनकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2015 6:17 PM
विज्ञापन
रांची : टीम इंडिया के सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अब अपने राज्य झारखंड के लिए खेलेंगे. लेकिन धौनी बतौर कप्तान नहीं खेलेंगे. उन्होंने कप्तानी से इनकार कर दिया और युवा खिलाड़ी वरुण आरोन की कप्तानी में खेलने का फैसला लिया. ज्ञात हो धौनी झारखंड की ओर से अंतिम बार 2007 में खेले […]
विज्ञापन
रांची : टीम इंडिया के सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अब अपने राज्य झारखंड के लिए खेलेंगे. लेकिन धौनी बतौर कप्तान नहीं खेलेंगे. उन्होंने कप्तानी से इनकार कर दिया और युवा खिलाड़ी वरुण आरोन की कप्तानी में खेलने का फैसला लिया.
ज्ञात हो धौनी झारखंड की ओर से अंतिम बार 2007 में खेले थे. उसके बाद उन्हें पहली बार झारखंड की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा. गौरतलब हो कि भारत के एकदिवसीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को 10 से 18 दिसंबर तक बेंगलुरु में होने वाली विजय हजारे ट्राफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए झारखंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव राजेश वर्मा ने विज्ञप्ति में बताया कि वरुण आरोन टीम की अगुआई करेंगे.
टीम इस प्रकार है:
वरुण आरोन (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, सुमित कुमार, इशांक जग्गी, सौरभ तिवारी, आनंद सिंह, कुमार देवव्रत, कौशल सिंह, राहुल शुक्ला, शाहबाज नदीम, सोनू सिंह, मोनू कुमार, एसपी गौतम, अंकित डबास और जसकरण सिंह.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










