ePaper

टीम इंडिया के सदस्यों ने चेन्नई बाढ पीडितों की मदद के लिए बढाया हाथ

Updated at : 05 Dec 2015 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया के सदस्यों ने चेन्नई बाढ पीडितों की मदद के लिए बढाया हाथ

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों रविचंद्रन अश्विन और मुरली विजय का परिवार भी चेन्नई में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित हुआ है और इन दोनों को इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के लिए दुख है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के बाद प्रभावितों की मदद का प्रयास करेंगे. अश्विन और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों रविचंद्रन अश्विन और मुरली विजय का परिवार भी चेन्नई में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित हुआ है और इन दोनों को इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के लिए दुख है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के बाद प्रभावितों की मदद का प्रयास करेंगे.

अश्विन और विजय भारतीय टीम का हिस्सा हैं जो यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा और अंतिम क्रिकेट टेस्ट खेल रही है. पिछले कुछ हफ्तों से लगातार हो रही बारिश से चेन्नई में बाढ के कारण 200 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है.

अश्विन ने कहा, ‘शहर ने ऐसी त्रासदी के समय जो जज्बा दिखाया उस पर मुझे काफी गर्व है. मुझे लगता है कि लोगों ने शानदार जज्बा दिखाया और मैं अपने कुछ मित्रों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिसमें अभिनेता सिद्धार्थ और आरजे बालाजी भी शामिल है. वे लोगों की मदद के लिए सडकों पर उतरे और चेन्नई का जज्बा देखने को मिला. इस त्रासदी में जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खोया उनके प्रति मेरी संवेदना है. श्रृंखला खत्म होने के बाद निश्चित तौर पर मैं इन लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश करुंगा.’

सलामी बल्लेबाज विजय को मलाल है कि इस समय वह अपने परिवार के साथ नहीं हैं लेकिन उन्हें उम्मीद हैं कि चीजें जल्द सामान्य हो जाएंगी. उन्होंने कहा, ‘लोगों की एकजुटता अविश्वनीय थी। यह मेरे लिए प्रेरणादायी थी. उम्मीद करता हूं कि सभी मजबूत बने रहेंगे और एक साथ मिलकर इससे पार पा लेंगे. जल्द ही चीजें सामान्य होंगी. काश इस समय अपने परिवार के साथ होता.’

मौजूदा श्रृंखला में दोनों टीमों की ओर से शतक जडने वाले पहले बल्लेबाज मुंबई के अजिंक्य रहाणे ने भी मदद की पेशकश की. उन्होंने कहा, ‘हमारी प्रार्थना चेन्नई बाढ पीडितों के साथ है. कुछ खिलाडियों के परिवार चेन्नई में हैं इसलिए हम पीडितों के दर्द और भावनाओं को महसूस कर सकते हैं. मैं फंसे हुए लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola