ePaper

गुलाबी गेंद के साथ होगा टेस्ट क्रिकेट में नये युग का सूत्रपात

Updated at : 24 Nov 2015 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
गुलाबी गेंद के साथ होगा टेस्ट क्रिकेट में नये युग का सूत्रपात

सिडनी : पिछले 138 साल पुराने पारंपरिक पांच दिनी क्रिकेट का इस सप्ताह कायाकल्प होने जा रहा है जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एडीलेड में पहला दिन रात का टेस्ट मैच खेला जायेगा. टेस्ट प्रारुप को 21वीं सदी का जामा पहनाने के प्रयासों में जुटे प्रशासकों को उम्मीद है कि गुलाबी गेंद से खेले […]

विज्ञापन

सिडनी : पिछले 138 साल पुराने पारंपरिक पांच दिनी क्रिकेट का इस सप्ताह कायाकल्प होने जा रहा है जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एडीलेड में पहला दिन रात का टेस्ट मैच खेला जायेगा. टेस्ट प्रारुप को 21वीं सदी का जामा पहनाने के प्रयासों में जुटे प्रशासकों को उम्मीद है कि गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले इस मैच को लेकर दर्शकों का कौतूहल जगेगा. टी20 क्रिकेट की कामयाबी को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टेडियम में अधिक दर्शकों को खींचने की कवायद में दिन रात के टेस्ट क्रिकेट का आयोजन किया है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने कहा ,‘‘ हम समझते हैं कि खेल को मनोरंजक बनाना बेहद जरुरी है. मुझे हर तरह का क्रिकेट पसंद है लेकिन सबसे ज्यादा पसंद टेस्ट क्रिकेट है. मेरा मानना है कि यदि हमने कुछ नहीं किया कि टेस्ट क्रिकेट को खत्म होने से नहीं बचा सकेंगे.”
आईसीसी प्रमुख और पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने दिन रात के क्रिकेट का स्वागत किया है हालांकि इसके कई आलोचक भी है. कई खिलाडियों ने गुलाबी गेंद से खेलने की आलोचना की है जिनका मानना है कि यह जल्दी खराब हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola