सचिन ने ट्विटर पर वार्न की खिंचाई की

मुंबई : क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न की जमकर खिंचाई की है. क्रिकेट के मैदान पर हमेशा से शांत नजर आने वाले सचिन ने वार्न को टि्वटर पर खिंचाई की है. दरअसल सचिन तेंदुलकर ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें […]
मुंबई : क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न की जमकर खिंचाई की है. क्रिकेट के मैदान पर हमेशा से शांत नजर आने वाले सचिन ने वार्न को टि्वटर पर खिंचाई की है. दरअसल सचिन तेंदुलकर ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें सचिन ने वार्न को याद कराया है कि उन्होंने कैसे उनकी जमकर धुलाई की थी. सचिन ने वीडिया में तीन मैचों की याद दिलायी है.
I'm ready for another challenge against @ShaneWarne! Are you ready, mate? https://t.co/TxRPsSjSyu #CricketAllStars pic.twitter.com/3vjEOAEszM
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 1, 2015
पहली तसवीर 1992 की है. सचिन ने 92 के उस टेस्ट मैच की याद दिलायी है जिसमें वार्न की गेंदों पर उन्होंने जमकर रन बनाये थे. सचिन ने कहा, वार्न तुम्हारे पदार्पण मैच को कैसे भूल सकता हूं. इस ड्रॉ मैच में वार्न ने 150 रन देकर मात्र एक विकेट लिया था. वहीं उस मैच में सचिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




