रोहित शर्मा 13 दिसंबर को करेंगे रितिका से शादी!
Updated at : 30 Oct 2015 1:14 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : ऐसा प्रतीत होता है कि इन दिनों टीम इंडिया में शादी का सीजन चल रहा है. भज्जी पाजी के बाद अब रोहित शर्मा भी शादी की तैयारी में जुटे हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार रोहित 13 दिसंबर को अपनी मंगेतर रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधने वाले हैं. दोनों […]
विज्ञापन
मुंबई : ऐसा प्रतीत होता है कि इन दिनों टीम इंडिया में शादी का सीजन चल रहा है. भज्जी पाजी के बाद अब रोहित शर्मा भी शादी की तैयारी में जुटे हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार रोहित 13 दिसंबर को अपनी मंगेतर रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधने वाले हैं. दोनों ने अप्रैल में ही सगाई की है.
गौरतलब है कि रितिका के साथ रोहित ने दो बार सगाई की है. आईपीएल सीजन आठ के दौरान ही ऐसी खबरें आयीं थीं कि रोहित और रितिका ने सगाई कर ली है. लेकिन आईपीएल आठ जीतने के बाद रोहित ने रितिका के साथ सगाई का ऐलान किया. उन्होंने सोशल साइट्स पर सगाई की तसवीर भी पोस्ट की थी.
हालांकि अभी रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज खेलने में व्यस्त हैं. लेकिन सीरीज सात दिसंबर को समाप्त हो जायेगी. ऐसे में बहुत संभावना है कि रोहित शर्मा और रितिका का गठबंधन हो ही जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




