ePaper

धौनी ने अक्षम बच्‍चों के चेहरे पर लाई मुस्‍कान

Updated at : 28 Oct 2015 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी ने अक्षम बच्‍चों के चेहरे पर लाई मुस्‍कान

पुणे : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के बाद भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज यहां एक चैरिटी शो के लिये विशिष्ट क्षमता वाले बच्चों के साथ एक घंटा बिताया. शारीरिक और मानसिक रुप से अक्षम बच्चों के साथ धोनी कल रात यहां मुकुल महादेव फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में […]

विज्ञापन

पुणे : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के बाद भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज यहां एक चैरिटी शो के लिये विशिष्ट क्षमता वाले बच्चों के साथ एक घंटा बिताया.

शारीरिक और मानसिक रुप से अक्षम बच्चों के साथ धोनी कल रात यहां मुकुल महादेव फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में थे.धौनीने उन्हें तोहफे भी दिये. धौनी ने खुशी से सराबोर बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई. बच्चों ने रंग बिरंगे कपडे पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.

मुकुल महादेव फाउंडेशन के अध्यक्ष मशहूर उद्योगपति प्रकाश छाबरिया ने कहा कि इस मौके पर एकत्र धनराशि का प्रयोग वंचित तबके को चिकित्सा और शिक्षा सहायता मुहैया कराने के लिये ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे विभिन्न कामों में खर्च किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola