राजकोट में चेतेश्वर पुजारा ने दी टीम इंडिया को ''डिनर पार्टी''

नयी दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वडे राजकोट में रविवार 18 अक्तूबर को खेला जायेगा. इस मैच को खेलने के लिए टीम इंडिया राजकोट पहुंची है. राजकोट में कल रात टीम इंडिया ने क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के घर पर डिनर किया. इस बारे में जानकारी बीसीसीआई के ट्वीट से मिली है. […]
नयी दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वडे राजकोट में रविवार 18 अक्तूबर को खेला जायेगा. इस मैच को खेलने के लिए टीम इंडिया राजकोट पहुंची है. राजकोट में कल रात टीम इंडिया ने क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के घर पर डिनर किया. इस बारे में जानकारी बीसीसीआई के ट्वीट से मिली है. बीसीसीआई के अॅाफिसियल ट्विटर एकाउंट से इस डिनर के बारे में जानकारी दी गयी.
Team India had a lovely dinner last evening at the Pujara residence in Rajkot. pic.twitter.com/LHV64sk41c
— BCCI (@BCCI) October 16, 2015
ट्वीट में एक तसवीर भी पोस्ट की गयी है, जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, विराट कोहली, चेतेश्वरा पुजारा, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन सहित टीम के बाकी सदस्य भी नजर आ रहे हैं.गौरतलब है कि पांच मैचों की यह श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर चल रही है. दोनों मैच रोमांचक हुए थे, दूसरे मैच में भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका को परास्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




