वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा दोहरा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फखर जमान और सैम अयूब टीम से बाहर

Updated:
विज्ञापन

फखर जमान और सैम अयूब (फोटो-सोशल मीडिया)

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान के दो स्टार ओपनर फखर जमान और सैम अयूब चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

Pakistan: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान और युवा सलामी बल्लेबाज सईम अयूब चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी अभी बोर्ड के मेडिकल स्टाफ की कड़ी निगरानी में रिहैबिलिटेशन और रिकवरी से गुजर रहे हैं.

विज्ञापन

फखर को घुटने और सैम को टखने में है चोट

पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमान को घुटने की पुरानी समस्या फिर से परेशान कर रही है. पिछले कुछ समय से उनका घुटना ठीक नहीं था और हाल ही में अभ्यास के दौरान दर्द बढ़ने के कारण खेलना उनके लिए मुश्किल हो गया. दूसरी ओर, सैम अयूब को टखने में मोच आई है. यह चोट उन्हें हाल ही में एक पीएसएल मैच के दौरान लगा. जहां उनका पैर मुड़ गया था.

मेडिकल टीम की देखरेख में चल रहा है रिहैब

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि दोनों खिलाड़ी अभी चोटों से उबर रहे हैं और उन्हें पीसीबी मेडिकल पैनल की निगरानी में अपने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम जारी रखने की सलाह दी गई है. इसलिए उन्हें वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. 30 मई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक पाकिस्तान टीम का ऐलान नहीं किया है.

पाकिस्तान को ढूंढना होगा नया ओपनिंग विकल्प

30 मई से शुरू होने वाले इस सीरीज के लिए अब पाकिस्तान को एक नयी ओपनिंग जोड़ी तलाशनी होगी. अनुभवी फखर जमान और तकनीकी रूप से मजबूत सैम अयूब के बाहर होने से टीम का टॉप आर्डर पूरी तरह से बिखर गया है. सेलेक्टर्स के लिए यह राहत की बात हो सकती है कि शानदार फॉर्म में चल रहे साहिबजादा फरहान को टीम में मौका दिया जा सकता है. उन्होंने हाल ही में हुए टी20 विश्वकप में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये थे.

स्वयं ऋषि

यह भी पढ़ें: MI के हाथ में 3 टीमों की किस्मत, RR की बढ़ी टेंशन; समझिए प्लेऑफ का समीकरण 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola