Siwan News : सराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, उखई गांव में 9 शराब भट्ठियां ध्वस्त

शराब भट्टी पर प्रहार करती पुलिस
Siwan News : उखई गांव में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर, अभियान तेज
Siwan News (पंकज कुमार) : सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के उखई गांव स्थित चंवर में शराब तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए धधक रही 9 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान करीब 500 लीटर पास एवं अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया. अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने किया. पुलिस के अनुसार उखई गांव लंबे समय से शराब निर्माण का केंद्र बना हुआ है. यहां पूर्व में भी कई बार छापेमारी अभियान चलाकर दर्जनों शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया जा चुका है.
शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, ग्रामीणों ने की सराहना
इसके बावजूद शराब तस्कर चोरी-छिपे चुलाई शराब बनाने फिर से शुरू कर देते हैं.पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पूर्व की कार्रवाइयों में हजारों लीटर अर्धनिर्मित शराब, पास एवं शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया गया था.थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि क्षेत्र में शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










