ePaper

शिखर धवन के फॉर्म को लेकर टीम में कोई चिंता नहीं : रोहित शर्मा

Updated at : 13 Oct 2015 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
शिखर धवन के फॉर्म को लेकर टीम में कोई चिंता नहीं : रोहित शर्मा

इंदौर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जाना है. इस मैच को लेकर आज टीम इंडिया ने ग्राउंड पर खूब पसीना बहाया. पिछले मैच में मिली हार के गम को भुलाने के लिए भी टीम इंडिया नेट प्रैक्टिस में जोर आजमा रही है. इधर पिछले मैच में 150 रन […]

विज्ञापन

इंदौर : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जाना है. इस मैच को लेकर आज टीम इंडिया ने ग्राउंड पर खूब पसीना बहाया. पिछले मैच में मिली हार के गम को भुलाने के लिए भी टीम इंडिया नेट प्रैक्टिस में जोर आजमा रही है. इधर पिछले मैच में 150 रन बनाने वाले और पूरे फॉर्म में नजर आ रहे रोहित शर्मा ने कहा कि शिखर धवन के फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं. वह अपना नेचुरल खेल दिखा रहा है. हां एक चीज की बात हम टीम मीटिंग में हमेशा करते हैं कि एक सेट बैट्‌समैच को मैच की शुरुआत से अंत तक खेलना चाहिए.

पहले एकदिवसीय मैच में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ था और दक्षिण अफ्रीका ने पांच रन से जीत दर्ज की थी. इससे हार से टीम इंडिया कुछ निराश है, लेकिन दूसरे मैच में यह बात साफ होगी कि वह निराशा से निकल पाया है कि नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola