आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश टीम की धमाकेदार इंट्री, वेस्टइंडीज की टीम बाहर

नयी दिल्ली : 2017 में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आज अंतिम आठ टीमों की घोषणा कर दी गयी है. इस बार के चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज की टीम नजर नहीं आयेगी. दो बार के वर्ल्ड चैंपियन टीम को इस बार इंट्री नहीं दी गयी. वेस्टइंडीज टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाइ करने […]
नयी दिल्ली : 2017 में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आज अंतिम आठ टीमों की घोषणा कर दी गयी है. इस बार के चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज की टीम नजर नहीं आयेगी. दो बार के वर्ल्ड चैंपियन टीम को इस बार इंट्री नहीं दी गयी. वेस्टइंडीज टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाइ करने में कामयाब नहीं हो सकी.
यह पहला मौका है जब वेस्टइंडीज की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टिकट नहीं दिया गया. वेस्टइंडीज की टीम 30 सितंबर 2015 तक आईसीसी रैंकिंग में टॉप आठ में जगह बनाने में का कामयाब नहीं रही. इसी कारण से वेस्टइंडीज की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




