ePaper

सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धौनी को पछाड़कर नंबर वन बने विराट कोहली

Updated at : 07 Sep 2015 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धौनी को पछाड़कर नंबर वन बने विराट कोहली

नयी दिल्ली :भारत की टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर और वनडे टीम के कैप्‍टन महेंद्र सिंह धौनी को पछाड़कर आगे निकल गये हैं. जी हां कोहली ने खेल के मैदान में नहीं लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ब्‍लॉगिंग साइट पर प्रशंसकों के मामले में सचिन और धौनी को पछाड़ दिया है. कोहली ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :भारत की टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर और वनडे टीम के कैप्‍टन महेंद्र सिंह धौनी को पछाड़कर आगे निकल गये हैं. जी हां कोहली ने खेल के मैदान में नहीं लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ब्‍लॉगिंग साइट पर प्रशंसकों के मामले में सचिन और धौनी को पछाड़ दिया है. कोहली ने आज माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने प्रशंसकों की संख्या बढ़ने का शुक्रिया अदा किया. ट्विटर पर उनके फॉलोअर की संख्या 80 लाख पार कर गयी है. कोहली हाल ही में अपनी कप्तानी में पहली टेस्ट श्रृंखला जीत कर लौटे हैं.

उन्होंने श्रीलंका को 2-1 के अंतर से शिकस्त दी. ट्विटर पर उनके फॉलोअर की संख्या 80 लाख पार करने पर उन्होंने तुरंत अपने प्रशसंकों का धन्यवाद किया. कोहली ने ट्वीट किया, ‘‘80 लाख फॉलोअर, निश्चित रुप से अभिभूत हूं। इतने प्यार के लिए सभी का शुक्रिया. ‘ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के भी ट्विटर पर लगभग 77 लाख और महेंद्र सिंह धोनी के लगभग 45 लाख फॉलोअर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola