कोलंबो टेस्ट जीतने के बाद कोहली ने की टीम की तारीफ

कोलंबो : विराट कोहली ने भारतीय कप्तान के तौर पर पहली टेस्ट जीत के लिए अपने साथी खिलाडियों की तारीफ करते हुए कहा कि पहले टेस्ट में मिली हार के बाद इस तरह से वापसी करना काबिले तारीफ है.भारत ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 278 रन रन से हराकर श्रृंखला में 1 – 1 […]
कोलंबो : विराट कोहली ने भारतीय कप्तान के तौर पर पहली टेस्ट जीत के लिए अपने साथी खिलाडियों की तारीफ करते हुए कहा कि पहले टेस्ट में मिली हार के बाद इस तरह से वापसी करना काबिले तारीफ है.भारत ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 278 रन रन से हराकर श्रृंखला में 1 – 1 से बराबरी की.
कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा ,मैं बहुत खुश हूं. दो बार जीत के करीब पहुंचा था , एक बार एडीलेड में और फिर गाले में. हमने दोनों टेस्ट में अच्छा खेला. गाले में एक सत्र और अच्छा खेलते तो जीत जाते. उस हार के बावजूद इतनी जल्दी हमने वापसी की. उन्होंने पहली पारी में शतक जमाने वाले केएल राहुल की तारीफ की जिन्होंने चोटिल रिधिमान साहा की जगह विकेटकीपिंग करते हुए पहली गेंद पर बेहतरीन कैच भी लपका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




