ePaper

अश्विन की फिरकी में नाचे श्रीलंकाई चीते, भारत ने दूसरा टेस्ट जीतकर श्रृंखला बराबर की

Updated at : 24 Aug 2015 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
अश्विन की फिरकी में नाचे श्रीलंकाई चीते, भारत ने दूसरा टेस्ट जीतकर श्रृंखला बराबर की

कोलंबो: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आज श्रीलंका को 278 रन से हरा दिया. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पहला टेस्ट जीता है. आज भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका की पारी को ध्वस्त कर दिया. इस मैच को भारतीय टीम लंच से पहले ही जीत […]

विज्ञापन

कोलंबो: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आज श्रीलंका को 278 रन से हरा दिया. विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पहला टेस्ट जीता है. आज भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका की पारी को ध्वस्त कर दिया.

इस मैच को भारतीय टीम लंच से पहले ही जीत लेती, लेकिन बारिश के कारण मैच लंच ब्रेक तक पहुंच गया. लेकिन लंच के बाद तुरंत ही भारत ने मैच अपने नाम कर लिया. आज सुबह जब श्रीलंका की टीम भारत द्वारा दिये गये 413 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह दबाव में थी, क्योंकि कल ही उसके दो विकेट गिर गये थे.

अंजि क्य रहाणे के शतक और रवि चंद्रन अश्विन की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिल ाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली थी. भारत ने अपनी दूसरी पारी आठ वि केट पर 325 रन बनाकर समाप्त घोषित की और इस तरह से श्रीलंका के सामने 413 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा. इसके जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी 134 रन पर सिमट गयी.

श्रीलंका की इस हार के बाद तीन मैचों की यह श्रृंखला 1-1 से बराबर हो गयी है. पहला मैच श्रीलंका ने जीता था. हालांकि पहले मैच में भी भारत ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया था, लेकिन अंतिम समय में श्रीलंकाइयों ने भारत के जबड़े से मैच छीन लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola