ePaper

कठिन चुनौतियों में मुझे मजा आता है : विजेंदर

Updated at : 15 Jul 2015 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
कठिन चुनौतियों में मुझे मजा आता है : विजेंदर

नयी दिल्ली : भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह को पता है कि पेशेवर मुक्केबाजी उनके लिए आसान नहीं होगी लेकिन उन्होंने कहा कि कठिन चुनौतियों में उन्हें मजा आता है. विजेंदर ने ब्रिटेन स्थित अपने प्रमोटर क्वींसबेरी प्रमोशंस के प्रतिनिधियों के साथ यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा , यह आसान नहीं है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह को पता है कि पेशेवर मुक्केबाजी उनके लिए आसान नहीं होगी लेकिन उन्होंने कहा कि कठिन चुनौतियों में उन्हें मजा आता है. विजेंदर ने ब्रिटेन स्थित अपने प्रमोटर क्वींसबेरी प्रमोशंस के प्रतिनिधियों के साथ यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा , यह आसान नहीं है लेकिन मैं हर काम में अपना शत प्रतिशत देना चाहता हूं. मुझे चुनौतियों का सामना करने में मजा आता है.

मुझे नहीं पता कि मैं कितना कामयाब रहूंगा लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करुंगा. अपने नियोक्ता हरियाणा पुलिस के ऐतराज पर उन्होंने कहा कि मसला आपसी सहमति से सुलझा लिया जायेगा. उन्होंने कहा , मैंने क्षेत्रीय पुलिस से अनुमति मांग ली है. मैं हरियाणा सरकार के अधिकारियों से मिला हूं और मुझे यकीन है कि जल्दी ही सब कुछ सुलझ जायेगा.

विजेंदर ने कहा , मेरे लिये यह नयी शुरुआत है. सब कुछ नया है. यदि मैं विश्व खिताब जीत सका तो मेरे और भारत के लिए यह इतिहास होगा. मुझे आप सभी के सहयोग की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola