मनीष पांडे ने अपने डेब्‍यू वनडे मैच में रचा इतिहास

Updated at : 14 Jul 2015 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
मनीष पांडे ने अपने डेब्‍यू वनडे मैच में रचा इतिहास

जिंबाब्‍वे के खिलाफ आखिरी वनडे में आज मनीष पांडे ने शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए 71 रनों की पारी खेली. पांडे का यह पहला वनडे मैच है. अपने डेब्‍यू मैच में पांडे ने अर्धशतक जमाकर रिकार्ड बनाया है. पांडे डेब्‍यू मैच में अर्धशतक जमाने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गये हैं. पांडे के अलावा भारत […]

विज्ञापन

जिंबाब्‍वे के खिलाफ आखिरी वनडे में आज मनीष पांडे ने शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए 71 रनों की पारी खेली. पांडे का यह पहला वनडे मैच है. अपने डेब्‍यू मैच में पांडे ने अर्धशतक जमाकर रिकार्ड बनाया है. पांडे डेब्‍यू मैच में अर्धशतक जमाने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गये हैं.

पांडे के अलावा भारत की ओर से रोबिन उथप्‍पा (86), ब्रजेश पटेल (82) और नवजोत सिंह सिद्धू (73) यह कारनामा कर चुके हैं. पांडे ने आज पांचवें स्‍थान पर बल्‍लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया. पांडे को जिंबाब्‍वे के खिलाफ पहले दोनो मैचों में नहीं खेलाया गया था.

पांडे ने आज केदार जाधव के साथ अच्‍छी साझेदारी निभायी. पांडे जब बल्‍लेबाजी के लिए मैदान पर आये उस समय भारत की स्थिति आज अच्‍छी नहीं थी. उथप्‍पा के आउट होने के बाद पांडे मैदान पर उतरे थे. उस समय टीम का स्‍कोर चार विकेट पर 82 रन था. उसके बाद पांडे और जाधव ने लंबी साझेदारी (144 रन) निभाते हुए टीम का स्‍कोर सम्‍मानजनक स्थिति पर पहुंचाया.
* डेब्‍यू मैच में अर्धशतक का रिकार्ड संयुक्‍त रूप से जेरार्ड मॉर्गन और स्वप्निल प्रकाश पाटिल के नाम
डेब्‍यू मैच में अर्धशतक का रिकार्ड संयुक्‍त रूप से इंग्‍लैंड के जेरार्ड मॉर्गन (99) और यूनाइटेड अरब अमिरात के स्वप्निल प्रकाश पाटिल (99) के नाम है. भारत की ओर से डेग्‍यू मैच में सबसे अधिक स्‍कोर का रिकार्ड उथप्‍पा के नाम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola