मनीष पांडे ने अपने डेब्यू वनडे मैच में रचा इतिहास

जिंबाब्वे के खिलाफ आखिरी वनडे में आज मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की पारी खेली. पांडे का यह पहला वनडे मैच है. अपने डेब्यू मैच में पांडे ने अर्धशतक जमाकर रिकार्ड बनाया है. पांडे डेब्यू मैच में अर्धशतक जमाने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गये हैं. पांडे के अलावा भारत […]
जिंबाब्वे के खिलाफ आखिरी वनडे में आज मनीष पांडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की पारी खेली. पांडे का यह पहला वनडे मैच है. अपने डेब्यू मैच में पांडे ने अर्धशतक जमाकर रिकार्ड बनाया है. पांडे डेब्यू मैच में अर्धशतक जमाने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गये हैं.
पांडे के अलावा भारत की ओर से रोबिन उथप्पा (86), ब्रजेश पटेल (82) और नवजोत सिंह सिद्धू (73) यह कारनामा कर चुके हैं. पांडे ने आज पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया. पांडे को जिंबाब्वे के खिलाफ पहले दोनो मैचों में नहीं खेलाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




