डांसिंग शो झलक दिखला जा में दिखेंगे ''गब्बर'' शिखर धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर शिखर धवन अब अपना जलवा क्रिकेट ग्राउंड के अलावा डांसिंग शो में भी दिखाने वाले हैं. ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि शिखर धवन डांस शो झलक दिखला जा के नये सीजन का हिस्सा हो सकते हैं. इस शो की जज पहले माधुरी दीक्षित हुआ करती थीं,लेकिन अब वे इस […]
भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर शिखर धवन अब अपना जलवा क्रिकेट ग्राउंड के अलावा डांसिंग शो में भी दिखाने वाले हैं. ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि शिखर धवन डांस शो झलक दिखला जा के नये सीजन का हिस्सा हो सकते हैं. इस शो की जज पहले माधुरी दीक्षित हुआ करती थीं,लेकिन अब वे इस शो का हिस्सा नहीं होगी.
उनकी जगह पर डांसिंग स्टार शाहिद कपूर इस शो के जज बनेंगे. शिखर धवन के बारे में कहा जाता है कि वे डांस के दीवाने हैं और अपनी इसी दीवानगी को वे शो के जरिये दिखायेंगे.
शिखर धवन के अलावा मोहिंदर अमरनाथ और के श्रीकांत जैसे सीनियर क्रिकेटर भी इस डांसिंग शो का हिस्सा बन चुके हैं. इनके अलावा फुटबॉलर वाईचुंग भूटिया भी झलक दिखला जा में अपना जलवा दिखला चुके हैं.इन दिनों शिखर धवन बांग्लादेश दौरे पर गयी टीम इंडिया के साथ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




