क्या हम मुस्तफीजुर का अपहरण कर लें : आर अश्विन

मीरपुर : रविचंद्रन अश्विन को उनकी हाजिर जवाबी के लिए जाना जाता है. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जब उनसे दो मैचों में भारत के 11 विकेट लेकर पहली बार अपने देश को द्विपक्षीय श्रृंखला जिताने वाले बांग्लादेशी गेंदबाजी मुस्तफिजुर रहमान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, क्या हम उनका अपहरण कर […]
मीरपुर : रविचंद्रन अश्विन को उनकी हाजिर जवाबी के लिए जाना जाता है. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जब उनसे दो मैचों में भारत के 11 विकेट लेकर पहली बार अपने देश को द्विपक्षीय श्रृंखला जिताने वाले बांग्लादेशी गेंदबाजी मुस्तफिजुर रहमान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, क्या हम उनका अपहरण कर लें? अश्विन ने कहा रोकने जैसा कुछ नहीं है.
मेरा मतलब है हम क्या कर सकते हैं? क्या हम उनको अगवा कर सकते हैं? यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है. क्या किया जाना चाहिए, इसके विश्लेषण के लिए हर आदमी पेशेवर है. उन्होंने मुस्तफिजुर की विविधता की तारीफ की. उन्होंने कहा वह अच्छी कटर फेंकता है. यह ऐसा है जिसे हमें देखना है. हमें उसे सम्मान देने की जरुरत भी है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सम्मान महत्वपूर्ण है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




