महेंद्र सिंह धौनी से प्रभावित हुए स्मिथ, बताया बेहतरीन कप्तान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2015 7:53 PM
नयी दिल्ली : कोई भी क्रिकेटर अमूमन ऐसा कम ही कहता है कि वह जिन टीमों से खेला उनमें उसके देश के बजाय उसकी फ्रेंचाइजी टीम सर्वश्रेष्ठ है लेकिन वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन स्मिथ चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी शीर्ष टीम मानते हैं और वह भी विशेष रुप से महेंद्र सिंह धौनी के कारण. इस 32 […]
नयी दिल्ली : कोई भी क्रिकेटर अमूमन ऐसा कम ही कहता है कि वह जिन टीमों से खेला उनमें उसके देश के बजाय उसकी फ्रेंचाइजी टीम सर्वश्रेष्ठ है लेकिन वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन स्मिथ चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी शीर्ष टीम मानते हैं और वह भी विशेष रुप से महेंद्र सिंह धौनी के कारण.
इस 32 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा, मैं जिन भी क्रिकेट टीमों का हिस्सा रहा हूं उनमें चेन्नई सुपरकिंग्स सर्वश्रेष्ठ है. आप सीएसके के ड्रेसिंग रुम में बहुत सहज महसूस करते हो. आपके पास स्टीफन फ्लेमिंग जैसा कोच और सुरेश रैना जैसा दोस्त है. लेकिन इन सबसे बढ़कर महेंद्र सिंह धौनी है. जब मैं सीएसके से जुडा तो उन्होंने आपको घर जैसा और सहज अहसास दिलाया. स्मिथ ने कहा कि धौनी के नेतृत्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह खिलाड़ी को सफलता हासिल करने के पूरे मौके देते हैं.
उन्होंने कहा, धौनी के रहते हुए आप यह शिकायत नहीं कर सकते कि आपको मौका नहीं मिला. वह आपको सफलता हासिल करने के लिये पर्याप्त मौके देते हैं और उनका फायदा उठाना आप पर निर्भर करता है. वह ईमानदार क्रिकेटर है. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक और वह काफी सोच समझकर फैसले करता है. वह हमेशा आपसे कहेगा कि हर चीज को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है और स्वच्छंद होकर खेलो.
स्मिथ ने कहा, पिछले दो सत्रों में मैंने धौनी को करीब से जानने की कोशिश की और उनकी कप्तानी से सीखने का प्रयास किया. निश्चित तौर पर सीएसके साथ बिताये दिनों और धौनी के साथ बातचीत से मैं बेहतर क्रिकेटर बना. स्मिथ ने आईपीएल के इस सत्र में सीएसके की तरफ से 16 मैचों में 399 रन बनाये.
उन्होंने कहा, मेरे लिये यह सत्र अच्छा नहीं रहा लेकिन मैं इस बारे में बहुत अधिक नहीं सोच रहा हूं. मैं सकारात्मक था लेकिन मुझे नहीं लगता कि अब बीते हुए सत्र के बारे में सोचने का कोई मतलब बनता है. मैं फार्म में नहीं था और अब मुझे फार्म में लौटने के लिये कडा अभ्यास करना होगा.
स्मिथ से पूछा गया कि आईपीएल में उनकी नाकामी का कोई खास कारण रहा, उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि तकनीक के रुप में कोई मसला था. यह एकाग्रता की कमी का मामला था जिसके कारण मैंने गलत शाट खेले। मैं इस पर कडी मेहनत कर रहा हूं और उम्मीद है कि आगामी कैरेबियाई प्रीमियर लीग के दौरान मैं अच्छा प्रदर्शन करुंगा.
स्मिथ सीपीएल में बारबाडोस ट्रिडेंट्स की तरफ से खेलेंगे जिसके कप्तान कीरोन पोलार्ड हैं. इसके अलावा उसकी टीम में शोएब मलिक, जस्टिन ओनटोंग और रोबिन पीटरसन जैसे खिलाडी भी हैं. वेस्टइंडीज के वनडे टीम के कप्तान जैसन होल्डर भी ट्रिडेंट्स की तरफ से खेलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










