जिम्मी एंडरसन 400 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने,देखें वीडियो
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2015 5:01 PM (IST)
विज्ञापन

जिम्मी एंडरसन इंग्लैंड के पहले ऐसे गेंद बन गये हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लिया है. इस एलिट वर्ग में विश्व के 12 खिलाड़ी शामिल हैं, शीर्ष पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं. इस वर्ग में भारत के कपिलदेव और अनिल कुंबले भी शामिल हैं. इस एलिट वर्ग में शामिल होने के लिए […]
विज्ञापन
जिम्मी एंडरसन इंग्लैंड के पहले ऐसे गेंद बन गये हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लिया है. इस एलिट वर्ग में विश्व के 12 खिलाड़ी शामिल हैं, शीर्ष पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं. इस वर्ग में भारत के कपिलदेव और अनिल कुंबले भी शामिल हैं. इस एलिट वर्ग में शामिल होने के लिए इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने कुल 104 मैच खेले.
एंडरसन ने अपना चार सौवां विकेट न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लिया. उन्होंने मार्टिन गुप्टिल को आउट करके यह विकेट लिया. जिम्मी एंडरसन के कैरियर की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




