क्या आज महेंद्र धौनी की कप्तानी के आगे नतमस्तक होगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर की टीम?

अब से कुछ घंटों बाद इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा क्वालीफायर मैच खेला जायेगा. इस मैच में मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच होगा. यह मैच काफी अहम है, क्योंकि विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी. इस मैच पर लोगों का ध्यान इसलिए भी है, क्योंकि एक मैच के कप्तान महेंद्र सिंह […]
अब से कुछ घंटों बाद इंडियन प्रीमियर लीग का दूसरा क्वालीफायर मैच खेला जायेगा. इस मैच में मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बीच होगा. यह मैच काफी अहम है, क्योंकि विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी. इस मैच पर लोगों का ध्यान इसलिए भी है, क्योंकि एक मैच के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी हैं और दूसरे के विराट कोहली. इन दोनों खिलाड़ियों की खासियत यह है कि एक भारतीय टीम की कप्तानी करने में लिजेंड बन चुका है और दूसरे को उसके विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, इसलिए इस मैच को कप्तानी का भी मुकाबला बना दिया गया है. चूंकि मैच महेंद्र सिंह धौनी के होम ग्राउंड पर हो रहा है, जो मैच का भावनात्मक पक्ष है. ऐसे में विजेता कौन होगा, यह जानने के लिए सभी उत्सुक है. दोनों टीमों की अगर तुलना करें, तो कुछ बातें सामने आती हैं:-
फॉर्म में हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के बल्लेबाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




