आईपीएल के फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस, सचिन ने ट्विटर पर पोस्ट की जश्न की तसवीरें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2015 5:15 PM
मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग सीजन -8 के फाइनल में पहुंच गयी है. कल खेले गये पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार तरीके से चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी दी और फाइनल में प्रवेश किया. मुंबई इंडियंस की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. मुंबई इंडियंस की इस सफलता […]
मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग सीजन -8 के फाइनल में पहुंच गयी है. कल खेले गये पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार तरीके से चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी दी और फाइनल में प्रवेश किया. मुंबई इंडियंस की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. मुंबई इंडियंस की इस सफलता पर टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर बहुत खुश हैं और अपनी खुशी जाहिर करने के लिए उन्होंने ट्वीट किया है.
Celebration @mipaltan … Showed the Mumbai spirit in making to the finals pic.twitter.com/mkCzP8sn49
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 20, 2015
सचिन ने अपने ट्विटर एकाउंट से दो तसवीरें पोस्ट की हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस की पलटन जीत के बाद जश्न मनाती दिख रही है. तसवीरों में हरभजन सिंह भी सचिन के साथ बिंदास मूड में नजर आ रहे हैं. सचिन ने तसवीर के साथ पोस्ट किया है. सेलिब्रेशन. मुंबई पलटन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










