मुंबई में तीन साल बाद स्टेडियम में आकर शाहरुख ने देखा मैच

मुंबई : बालीवुड के सुपरस्टार और कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान ने 2012 के बाद पहली बार मुंबई में स्टेडियम के भीतर आकर अपनी टीम का मैच देखा. शाहरुख पर तीन साल पहले केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेले गये मैच के दौरान हुए विवाद के बाद मुंबई क्रिकेट […]
मुंबई : बालीवुड के सुपरस्टार और कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान ने 2012 के बाद पहली बार मुंबई में स्टेडियम के भीतर आकर अपनी टीम का मैच देखा. शाहरुख पर तीन साल पहले केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेडे स्टेडियम में खेले गये मैच के दौरान हुए विवाद के बाद मुंबई क्रिकेट संघ ने पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया था.
उन्होंने मई 2012 के बाद वानखेडे स्टेडियम में प्रवेश नहीं किया. दो दिन पहले जब केकेआर को मुंबई के हाथों हार झेलनी पडी तब भी शाहरुख स्टेडियम में नहीं पहुंचे थे. लेकिन राजस्थान रायल्स का घरेलू मैदान ब्रेबोर्न स्टेडियम क्रिकेट क्लब आफ इंडिया का है और ऐसे में इस अभिनेता को स्टेडियम में आकर मैच देखने का मौका मिल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




