बांग्लादेश दौरे के लिये भारतीय टीम का चयन 20 मई को

मुंबई : अगले महीने होने वाले बांग्लादेश दौरे के लिये भारतीय टीम का चयन 20 मई को यहां संदीप पाटिल की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति करेगी. क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया , बांग्लादेश दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे के लिये भारतीय टीम का चयन 20 मई को यहां किया जायेगा. भारतीय […]
मुंबई : अगले महीने होने वाले बांग्लादेश दौरे के लिये भारतीय टीम का चयन 20 मई को यहां संदीप पाटिल की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति करेगी. क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया , बांग्लादेश दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे के लिये भारतीय टीम का चयन 20 मई को यहां किया जायेगा.
भारतीय टीम 10 से 14 जून तक फातुल्लाह में एक टेस्ट खेलेगी जबकि तीन वनडे 18 से 24 जून तक खेले जायेंगे. मीरपुर में वनडे मैच 18, 21 और 24 जून को खेले जायेंगे. एम एस धौनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान चुने जाने की संभावना है. वैसे मीडिया रपटों के अनुसार कोहली और कुछ अन्य सीनियर खिलाडियों ने इस दौरे के लिये बीसीसीआई से आराम देने की गुजारिश की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




