अमेरिका में होने वाले टी-20 लीग मैच में सचिन तेंदुलकर, शेन वार्न सहित दिखेंगे कई दिग्गज खिलाड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2015 8:27 PM
सिडनी : चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न अमेरिका में होने वाली एक टी20 लीग प्रोजेक्ट के लिये हाथ मिलायेंगे जिसमें कई पूर्व सितारे भाग लेंगे. तेंदुलकर और वार्न ने 28 पूर्व खिलाडियों को अनुबंध की पेशकश की है जिन्हें प्रत्येक मैच के लिये 25000 डालर मिलेंगे. द ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के अनुसार यह […]
सिडनी : चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न अमेरिका में होने वाली एक टी20 लीग प्रोजेक्ट के लिये हाथ मिलायेंगे जिसमें कई पूर्व सितारे भाग लेंगे. तेंदुलकर और वार्न ने 28 पूर्व खिलाडियों को अनुबंध की पेशकश की है जिन्हें प्रत्येक मैच के लिये 25000 डालर मिलेंगे. द ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के अनुसार यह लीग सितंबर में अमेरिका के तीन शहरों में खेली जायेगी.
खिलाडियों को साढे तीन साल की अवधि में 15 टी20 मैच खेलने होंगे. समझा जाता है कि ये मैच न्यूयार्क, लास एंजीलिस और शिकागो में खेले जायेंगे. इन खिलाडियों में आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और ग्लेन मैकग्रा, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान और एंड्रयू फ्लिंटाफ, दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला जाक कालिस शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










