शुरुआत में हमने डकवर्थ लुईस पद्धति को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी की : रोहित शर्मा

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग के कल के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को पांच विकेट से हरा दिया. इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. जीत के बाद रोहित ने कहा कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल के अहम मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने के […]
मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग के कल के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को पांच विकेट से हरा दिया. इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. जीत के बाद रोहित ने कहा कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल के अहम मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने के दौरान हुई बारिश ने उनकी टीम को दोबारा एकाग्रता हासिल करने में मदद की क्योंकि शुरुआत में डकवर्थ लुईस पद्धति को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी करने के बाद उन्होंने रणनीति में बदलाव किया.
भाग्यशाली रहे कि इसके बाद दोबारा बारिश ने बाधा नहीं डाली. पहली बार खराब मौसम के कारण चौथे ओवर के बाद खेल रोकना पड़ा जब मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 25 रन था और लेंडल सिमंस (00) और हार्दिक पांड्या (05) पवेलियन लौट चुके थे. खेल इसके बाद दोबारा शुरू हुआ लेकिन 5 . 2 ओवर में जब मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 40 रन था तब खेल दोबारा रोकना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




