आईपीएल में मैक्सवेल का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं था : जॉर्ज बैली

बेंगलुरु : किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जार्ज बेली ने आज कहा कि विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में लचर प्रदर्शन करके खुद को निराश किया है हालांकि उन्हें उम्मीद है कि सात हार के बावजूद उनकी टीम प्लेआफ में जगह बना सकती है. मैक्सवेल ने अब तक आईपीएल के पांच मैचों में केवल […]
बेंगलुरु : किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान जार्ज बेली ने आज कहा कि विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में लचर प्रदर्शन करके खुद को निराश किया है हालांकि उन्हें उम्मीद है कि सात हार के बावजूद उनकी टीम प्लेआफ में जगह बना सकती है. मैक्सवेल ने अब तक आईपीएल के पांच मैचों में केवल 62 रन बनाये हैं.
बेली ने कहा, उसने (मैक्सवेल) ने निश्चित तौर पर खुद को निराश किया है. मैक्सी एक अलग तरह की क्रिकेट खेलता है और कई बार हम जैसा चाहते हैं वह वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाता है. वह विश्व कप खेलकर यहां आया और उसे परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में समय गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




