हमें टीम का सही संतुलन मिल गया : रोहित शर्मा

मुंबई : राजस्थान रायल्स पर आठ रन से जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम को जिस सही संतुलन की तलाश थी, वह मिल गया है. रोहित ने मैच के बाद कहा , हम सही समय पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हमने बडा स्कोर बनाया […]
मुंबई : राजस्थान रायल्स पर आठ रन से जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम को जिस सही संतुलन की तलाश थी, वह मिल गया है. रोहित ने मैच के बाद कहा , हम सही समय पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हमने बडा स्कोर बनाया था और उन्हें लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब नहीं होने दिया. यह देखकर अच्छा लगा.
उन्होंने कहा , जब आप जीतने लगते हैं तो सब कुछ परफेक्ट लगने लगता है. हमें सही संतुलन नहीं मिल रहा था लेकिन अब हमें पता है कि किस स्थिति में कौन कैसा खेल सकता है. हमें जो चाहिये था, वह मिल गया है. उन्होंने नाबाद अर्धशतक जमाने वाले अंबाती रायुडू की तारीफ करते हुए कहा , रायुडू आईपीएल की शुरुआत में दबाव में था लेकिन उसने जरुरत के समय रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




