ePaper

क्या RCB से बदला चुकता कर पायेगी राजस्थान रायल्स

Updated at : 28 Apr 2015 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
क्या RCB से बदला चुकता कर पायेगी राजस्थान रायल्स

बेंगलूरु : एक दूसरे के खिलाफ पिछले मुकाबले में पराजय झेल चुकी राजस्थान रायल्स आईपीएल के कल होने वाले मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से बदला चुकता करने के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला गत सप्ताह हुआ था जिसमें रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने राजस्थान रायल्स को 23 गेंद बाकी रहते नौ […]

विज्ञापन

बेंगलूरु : एक दूसरे के खिलाफ पिछले मुकाबले में पराजय झेल चुकी राजस्थान रायल्स आईपीएल के कल होने वाले मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से बदला चुकता करने के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला गत सप्ताह हुआ था जिसमें रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने राजस्थान रायल्स को 23 गेंद बाकी रहते नौ विकेट से हराया था. राजस्थान की टीम 130 रन ही बना सकी थी.

शेन वाटसन की अगुवाई वाली राजस्थान अब बदला चुकाने के इरादे से उतरेगी. आठ मैचों में पांच जीत, दो हार और एक बेनतीजा मुकाबले के बाद राजस्थान 11 अंक लेकर शीर्ष पर है. वहीं बेंगलूर आठ मैचों में छह अंक के साथ चौथे स्थान पर है. लगातार पांच मैच जीत चुकी राजस्थान को लगातार दो पराजय का सामना करना पडा है और अब वह जीत की राह पर लौटने को बेताब होगी.

राजस्थान के लिए आरेंज कैपधारी अजिंक्य रहाणे और आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ जबर्दस्त फार्म में है. दोनों से कल टीम को उम्दा पारी की उम्मीद होगी. कप्तान वाटसन भी खूब रन बना रहे हैं जबकि दीपक हुड्डा अच्छा हरफनमौला प्रदर्शन कर रहे हैं. गेंदबाजी में 43 बरस के लेग स्पिनर प्रवीण तांबे ने प्रभावित किया है. क्रिस मौरिस और जेम्स फाकनेर के रहते गेंदबाजी धारदार है. दूसरी ओर बेंगलूरु के लिए यह टूर्नामेंट मिला जुला रहा है और टीम ने तीन मैच जीते जबकि तीन हारे हैं.

धीमी शुरुआत के बाद बेंगलूरु ने राजस्थान और दिल्ली डेयरडेविल्स को हराकर टूर्नामेंट में वापसी की. घरेलू मैदान पर हालांकि उसका रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है. यहां अब तक तीनों मैचों ( सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ) में उसे पराजय झेलनी पड़ी.
पिछले मैच में हालांकि दिल्ली को 10 विकेट से हराकर उसके हौसले बुलंद हुए होंगे. कप्तान विराट कोहली, क्रिस गेल , एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों के रहते बेंगलूरु की बल्लेबाजी काफी मजबूत है. गेल और कोहली फार्म में लौटते दिख रहे हैं. गेंदबाजों ने भी पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. मिशेल स्टार्क, वरुण आरोन और डेविड वेइसे ने दिल्ली को 95 रन पर आउट कर दिया. स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रहे युजवेंद्र चहल 10 विकेट ले चुके हैं.
टीमें : रायल चैलेंजर्स बेंगलूर: विराट कोहली ( कप्तान):, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, दिनेश कार्तिक, एस बद्रीनाथ, डेरेन सैमी, मिशेल स्टार्क, निक मेडिनसन, वरुण आरोन, युजवेंद्र चहल, रिली रोसोयू, विजय जोल, योगेश टकावले, अबु नेचिम अहमद, हर्षल पटेल, अशोक डिंडा, संदीप वारियर, मानविंदर बिस्ला, इकबाल अब्दुल्ला, सीन एबट, एडम मिल्न, डेविड वीसे, जलज सक्सेना, सरफराज खान, शिशिर बवाने.

राजस्थान रायल्स :शेन वाटसन : कप्तान :, अभिषेक नायर, अजिंक्य रहाणे, अंकित शर्मा, बेन कटिंग, दीपक हुड्डा, धवल कुलकर्णी, दिशांत याग्निक, जेम्स फाकनेर, केन रिचर्डसन, करुण नायर, प्रवीण ताम्बे, राहुल तेवाटिया, रजत भाटिया, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ, स्टुअर्ट बिन्नी, टिम साउदी, विक्रमजीत मलिक, क्रिस मौरिस, जुआन थेरोन, बरिंदर सिंह सरन, दिनेश सांलुके, सागर त्रिवेदी, प्रदीप साहू.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola