आज 42 के हुए सचिन तेंदुलकर

मुंबई : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर कल 42 साल के हो जायेंगे. हालांकि सचिन तेंदुलकर अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनके प्रशंसकों की संख्या अभी भी बरकरार है. तेंदुलकर ने 16 महीने पहले ही खेल को अलविदा कहा था. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट श्रृंखलाके आखिरी मैच के बाद वानखेडे […]
मुंबई : क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर कल 42 साल के हो जायेंगे. हालांकि सचिन तेंदुलकर अब क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनके प्रशंसकों की संख्या अभी भी बरकरार है. तेंदुलकर ने 16 महीने पहले ही खेल को अलविदा कहा था. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट श्रृंखलाके आखिरी मैच के बाद वानखेडे स्टेडियम पर उनका जज्बाती विदाई समारोह अभी भी क्रिकेटप्रेमियों को याद है.
तेंदुलकर ने भले ही मैदान पर के अपने सफर को विराम दे दिया लेकिन खेल को लेकर अपनी टिप्पणियों और जानकारी के जरिये वह आज भी सुर्खियों में हैं.उनकी आत्मकथा प्लेइंग इट माय वे पिछले साल नवंबर में आई और उसने बिक्री के कई रिकार्ड तोडे. वह फरवरी मार्च में हुए विश्व कप के ब्रांड दूत भी थे.
इंडियन सुपर लीग फुटबाल की टीम केरला ब्लास्टर्स के सह मालिक तेंदुलकर अपना जन्मदिन कल यहां मनायेंगे. मुंबई इंडियंस को परसों सनराइजर्स हैदराबाद से वानखेडे स्टेडियम पर खेलना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




