खस्ताहाल हो चुकी पाकिस्तान की टीम, बांग्लादेश ने दी 3-0 से शिकस्त

ढाका : सौम्य सरकार के करियर के पहले शतक की मदद से बांग्लादेश ने आज यहां पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 अपने नाम करके पहली बार इस टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप किया. पाकिस्तान के 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने सरकार की 110 गेंद […]
ढाका : सौम्य सरकार के करियर के पहले शतक की मदद से बांग्लादेश ने आज यहां पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 अपने नाम करके पहली बार इस टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप किया. पाकिस्तान के 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने सरकार की 110 गेंद में 13 चौकों और छह छक्कों की मदद से खेली नाबाद 127 रन की तूफानी पारी की बदौलत सिर्फ 39.3 ओवर में ही दो विकेट पर 251 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की.
इससे पहले पाकिस्तान की टीम कप्तान अजहर अली (101) के करियर के पहले शतक के बावजूद 49 ओवर में 250 रन पर सिमट गई थी. बांग्लादेश की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि श्रृंखला के पहले मैच में जीत के साथ उसने 16 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सिर्फ दूसरी जीत दर्ज की थी. लक्ष्य का पीछा करने उतरे बांग्लादेश को सरकार और तमीम इकबाल (64) ने पहले विकेट के लिए 145 रन जोडकर शानदार शुरुआत दिलाई. सरकार ने इसके बाद मुशफिकर रहीम (नाबाद 49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 11.4 ओवर में 97 रन की अटूट साझेदारी करके टीम की जीत सुनिश्चित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




